बलिया में बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का अश्लील वीडियो वायरल

बांसडीह विधायक केतकी सिंह पर लगाए आरोप

बलिया/उत्तर प्रदेश। बलिया में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बब्बन सिंह एक वैवाहिक समारोह में महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने सियासी हलकों में हड़कंप मचा दिया है। बब्बन सिंह ने इसे बांसडीह विधायक केतकी सिंह के समर्थकों की साजिश करार देते हुए पुलिस में शिकायत की बात कही है, जबकि केतकी सिंह ने इन आरोपों का खंडन किया है।
वायरल वीडियो करीब 20-25 दिन पुराना बताया जा रहा है, जो बिहार के एक वैवाहिक समारोह का है। इसमें बब्बन सिंह रघुवंशी को एक महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बलिया की सियासत में भूचाल आ गया है। बब्बन सिंह ने दावा किया कि यह वीडियो उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के रिश्तेदार हैं और बीजेपी ने उन्हें बांसडीह विधानसभा से चुनाव भी लड़ाया था। उनकी राजनीतिक उपलब्धियों को धूमिल करने के लिए बांसडीह विधायक केतकी सिंह के समर्थकों ने यह गलत वीडियो वायरल किया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर इसकी शिकायत करूंगा।
बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने बब्बन सिंह के आरोपों का खंडन किया। कहा कि बब्बन सिंह उनके पिता की उम्र के हैं। उनके आरोपों की उन्हें जानकारी नहीं। जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है। वह इस तरह की साजिश में शामिल नहीं हैं। वीडियो में क्या है, यह भी वह नहीं जानती हैं, लेकिन कोई जबरदस्ती वीडियो नहीं बना सकता। बब्बन सिंह के बारे में सभी जानते हैं कि वो क्या बोलते और करते हैं।
बब्बन सिंह रघुवंशी बलिया के प्रमुख बीजेपी नेताओं में से एक हैं और रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन के रूप में सक्रिय हैं। उनके और केतकी सिंह के बीच पहले भी राजनीतिक मतभेद की खबरें सामने आ चुकी हैं। बब्बन सिंह ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक केस दर्ज नहीं हुआ है। दूसरी ओर बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button