‘ ‘बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, बीजेपी का सीएम सिद्दरमैया तीखा प्रहार

बेंगलुरु/एजेंसी। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर कथित तौर पर कुछ लोगों ने नमाज पढ़ा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने राज्य में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।
दरअसल, इस वीडियो को लेकर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने इस प्रकरण में सरकार से जवाबदेही मांगी है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि नमाज पढ़ने वालों के पास सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।
बीजेपी कर्नाटक यूनिट के प्रवक्ता विजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और मंत्री प्रियांक खरगे से पूछा कि क्या सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने वालों ने राज्य सरकार की ओर से बनाए हाल के नियमों के अनुसार इजाजत ली थी?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी नेता ने लिखा कि बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल के अंदर इसकी इजाजत कैसे दी गई? सीएम सिद्दरमैया और मंत्री प्रियांक खरगे क्या आप इसकी मंजूरी देते हैं? आगे अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि क्या इन लोगों ने हाई-सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट जोन में नमाज पढ़ने के लिए पहले से इजाजत ली थी?
बीजेपी ने राज्य सरकार के हालिया नियमों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसा क्यों है कि जब RSS संबंधित अधिकारियों से सही इजाजत लेने के बाद पथ संचलन (रूट मार्च) करता है तो सरकार आपत्ति करती है, लेकिन एक प्रतिबंधित सार्वजनिक क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर आंखें बंद कर लेती है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button