उत्तरकाशी में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी, खराब मौसम रेस्क्यू में खड़ी कर सकता है परेशानी

उत्तरकाशी/उत्तराखंड। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान का 16 दिन है लेकिन मजदूर अब तक बाहर नहीं आ सके हैं। मजदूर को निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर अब कुदरत का कर भी मंडरा सकता है। बचाव अभियान पर बारिश का साया छा गया है।
बताने की रेसिपी अभियान में झूठे भारतीय सेवा के जवान पहाड़ी के ऊपर से वर्टिकल खुदाई करने में जुटे हुए है। वर्टिकल खुदाई का काम 20 मीटर तक पूरा हो चुका है। हालांकि वर्टिकल खुदाई 86 मीटर तक की जानी है जिसमें संभावित चार दिनों का समय लग सकता है। रसिया अभियान को सफल बनाने के लिए ड्रोन मैपिंग भी की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है जिसके बाद समस्या अधिक बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक सोमवार से 3 दिनों तक उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। अगर उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होती है तो रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें और अधिक खड़ी हो सकती।
मौसम विभाग में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के जिस जगह में सुरंग रहती है वहां पहाड़ी पर मिट्टी काफी अधिक है ऐसे में अगर बारिश होती है तो वहां मिट्टी धंस सकती है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों के लिए बारिश एक बड़ी चुनौती बन सकती है। अगर इस दौरान बर्फबारी हो गई तो रेस्क्यू ऑपरेशन ने यह एक बड़ा झटका लगा सकती है। बर्फबारी होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट आ सकती है। क्योंकि इससे बिजली की समस्या पैदा होगी वहीं ठंड बढ़ने के कारण सुरंग में मजदूरों के लिए भी परेशानी अधिक बढ़ जाएगी।
बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद बीते कई दिनों से सुरंग में जारी बचाव कार्य का निरीक्षण और निगरानी कर रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में एक अस्थाई कैंप खोला है जहां मुख्यमंत्री दफ्तर के अपने सभी काम निपटा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button