फतेहपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाए गए मार्ग का केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया उद्घाटन

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। फतेहपुर जिले की सांसद/केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची, जहां उन्होंने लगभग 14लाख की लागत से निर्मित 13 किमी लम्बे रक्षपालपुर-बिछियाँवा मार्ग का उदघाटन किया। मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि भारत विभाजन की विभीषिका को लेकर 14 अगस्त के दिन मौन जुलूस निकाला जाएगा। एक गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को देश के लिए बलिदान हुए शहीदों की जानकारी दी जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कुर्सी के लालच में भारत देश का बंटवारा किया था। इसलिये 14 अगस्त को हमेशा विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि देश को आजादी दिलाने में नेता सुभाष चंद्र बोस और आजाद भगत सिंह जैसे देश भक्तों के कारण आजादी मिली है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उसके बाद भी कांग्रेस के लोग देश का बंटवारा करने की सोच रहे हैं और कांग्रेस का कहना है कि केंद्र में सत्ता आने पर जम्मू कश्मीर से धारा 370 को वापस लिया जाएगा, लेकिन कांग्रेस के लोगों को यह मालूम होना चाहिए कि जब तक देश की जनता है जम्मू कश्मीर से धारा 370 वापस नहीं होगा।

इस अवसर पर मंच का संचालन कर रहे खखरेरू चेयरमैन ज्ञानचंद केसरवानी एवं क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने जनता को संबोधित करते हुए वर्तमान सरकार की उपलब्धियां एवं जनता के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अमृत भारत स्टेशन के तहत भारत में 536 रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के 136 रेलवे स्टेशन के साथ फतेहपुर रेलवे स्टेशन का भी नाम शामिल है। कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता ब्लॉक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी,पूर्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी एवं महामंत्री शुभम सिंह ठाकुर समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button