दिल्ली पुलिस ने किया मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के 41 फोन बरामद

राजीव कुमार गौड़,(दिल्ली ब्यूरो)। शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ ने दिल्ली से झपटे गए मोबाइल को नेपाल में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। हर माह छह सौ मोबाइल नेपाल भेजे जा रहे थे। पुलिस ने दो बदमाश व दो रिसीवरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान गोकलपुरी निवासी विशाल, अशोक नगर निवासी सागर, रोहतास नगर निवासी शुभम व वेलकम निवासी मुजम्मिल काजमी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 41 मोबाइल व दो सोने की चेन बरामद की है।
उसकी निशानदेही पर उसके साथी सागर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों मिलकर चोरी के वाहनों से झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे। सागर के खिलाफ पहले से लूट, झपटमारी के 25 केस दर्ज हैं। बाद में मोबाइल को मुजम्मिल काजमी और सोने के गहने शुभम को बेचते हैं। बाद में पुलिस ने उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जांच में पता चला कि गिरोह के बदमाश हर माह झपटमारी के छह सौ मोबाइल नेपाल भेजते थे। मुजम्मिल पहले मोबाइल के आइईएमआइ नंबर बदलने के लिए मेरठ भेजता था, जिन मोबाइल के आइईएमआइ नंबर नहीं बदलते थे उनके पार्ट्स निकाल कर बेच दिए जाते थे। आइईएमआइ नंबर बदले हुए मोबाइल को मुजम्मिल अपने बिहार के साथियों के जरिये नेपाल बेच देता था। पुलिस गिरोह के बाकी साथियों की तलाश कर रही है।




