खजूरी थाने में चोरों की तरह दाखिल हो रहे दिल्ली पुलिस के जवान
एनएचएआई की लापरवाही पड़ रही लोगों पर भारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की लापरवाही खजूरी थाने के पुलिसकर्मियों और यहां आने वाले फरियादियों व सोनिया विहार ए ब्लॉक व श्रीराम कॉलोनी के लोगों पर भारी पड़ रही है।
एनएचएआई ने दिल्ली सहारनपुर हाइवे के निर्माण के दौरान सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के खुले नाले को अंडरग्राउंड कर दिया था। इससे डीडीए की सड़कों पर नाले का गंदा पानी भरा हुआ है।
मीडिया इस खबर को प्रमुखता से उठा रहा है। खबरों का नतीजा है कि सड़कों से पानी कम हुआ है। सिंचाई विभाग ने एनएचएआई के नाले के समानांतर एक अस्थायी नाला बनाया है। इससे सड़कों पर पानी कम हुआ है। फरियादी भी दीवार कूदकर अंदर जाने को मजबूर हैं।





