शर्मनाक ! पैरोल पर छूटते ही रेप के अरोपी हैवानों ने फिर किया मासूम से दुष्कर्म

भीलवाड़ा/राजस्थान। भीलवाड़ा शहर में प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक 10 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप में दो आरोपियों के गिरफ्तार किया था। यह दोनों आरोपी चेतन बलाई और कमलेश बलाई दुष्कर्म के मामले में जेल की सजा काट रहे थे, लेकिन पैरोल पर छूटते ही इनकी हैवानियत फिर जाग उठी । इसके बाद उन्होंने एक और 10 साल की बच्ची को अपना शिकार बना लिया।
भीलवाड़ा एसएसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि 9 जून की दरमियानी रात प्रताप नगर थाने में दर्ज FIR में बताया गया कि अपने परिजनों के साथ बाहर सो रही एक 10 वर्ष की बालिका को दो व्यक्ति अपहरण कर कार में ले गए हैं। इसकी जांच पुलिस उप अधीक्षक शहर अशोक जोशी ने एएसआई साबिर मोहम्मद और गोपाल लाल के साथ साइबर सेल इंचार्ज एएसआई आशीष मिश्रा के साथ शुरू की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में बालिका को ढूंढ लिया। फिर उसके बयान लिए। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज अपराधियों के रिकॉर्ड के आधार और बालिका के बयान से अनुसंधान कर पुलिस ने आरोपियोंको गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान 32 साल के चेतन बलाई और 25 साल के कमलेश बलाई को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि कि चेतन बलाई एक विनोद नाम के व्यक्ति की टैक्सी चलाता है। 8 जून की रात को 11:00 बजे वह भीलवाड़ा पहुंचा, जिसे नानकपुरा में कमलेश मिल गया। इसके बाद दोनों ने शराब पी और इसके बाद कार में इधर- उधर घूमते रहे। सुबह 4:00 बजे प्रताप नगर थाना क्षेत्र में परिवार के साथ बाहर सो रही एक दस साल की बच्ची को उठाकर लेकर ले गए। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों गिरफ्तारी के बाद मामले को कोर्ट के सामने रखा। आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट में यह जानकारी भी दी गई कि आरोपी चेतन दुष्कर्म के आरोप में 10 साल के कठोर कारावास की सजा भुगत रहा था। कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटा है। दूसरा आरोपी कमलेश भी हत्या और दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा है लेकिन अच्छे आचरण के कारण पहले उसे हनुमानगढ़ खुली जेल में शिफ्ट किया गया था। वह 20 दिन के पेरोल पर छूटा था और दोनों शैतानों ने एक 10 साल की मासूम बालिका को अपना शिकार बनाया। कोर्ट ने अभी दोनों न्यायिक हिरासत में भेजा है। इसके बाद कोर्ट दोबारा सुनवाई करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button