आईसीआईसीआई बैंक के डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार, स्टॉक मार्केट ठगी के मामले में बड़े रैकेट का खुलासा

ICICI Bank deputy manager arrested, big racket exposed in stock market fraud case

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी साइबर ठगी की घटना में आईसीआईसीआई बैंक के डिप्टी मैनेजर आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट धोखाधड़ी मामले में हुई है, जिसमें आरोपी ने ठगी के लिए बैंक खाते की सुविधा प्रदान की। 29 फरवरी 2024 को, थाना साइबर मानेसर, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे एक ऐप के माध्यम से शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लगभग 25 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का शिकार होना पड़ा। इस शिकायत के आधार पर थाना साइबर मानेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
श्री प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध, गुरुग्राम के निर्देश पर निरीक्षक सुनील कुमार और उनकी टीम ने मामले की गंभीरता से जांच की। 16 सितंबर 2024 को पुलिस ने एक आरोपी, आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया। आकाशदीप सिंह, जो कि आईसीआईसीआई बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर थे, ठगी के लिए एक बैंक खाता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
आरोपी की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव जसडान मंडी गोविंदगढ़ निवासी आकाशदीप सिंह के रूप में हुई। इससे पहले, हरप्रीत सिंह और देवेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इन दोनों आरोपियों का संबंध भी इस साइबर ठगी के रैकेट से था। पूछताछ में पता चला कि ठगी गई राशि में से 25 लाख रुपए आरोपी देवेंद्र के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आकाशदीप और हरप्रीत ने देवेंद्र का बैंक खाता खोला था और साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इसके बदले में, देवेंद्र को 10 हजार रुपए और हरप्रीत को 20 हजार रुपए मिले थे। आकाशदीप 2022 से आईसीआईसीआई बैंक में थे और फिलहाल डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों के अन्य संलिप्तता की संभावना की जांच की जा रही है। अभियोग की जांच अभी भी जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button