दिल्ली के दिलशाद गार्डन में दर्दनाक हादसा, सफाई के दौरान नाले में गिरा सफाईकर्मी, दो घंटे बाद मिला शव

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। नाले की सफाई के दौरान एक सफाईकर्मी अचानक फिसलकर नाले में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी के इस नाले की सफाई के लिए दो दैनिक मजदूर लगाए गए थे। सफाई के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से एक मजदूर नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बचाने के लिए रस्सी डालकर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सफाईकर्मी का शव नाले से बरामद किया गया। यह नाला पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है और इसके चारों ओर दीवार भी बनी हुई है। फिलहाल जांच की जा रही है कि सुरक्षा इंतजाम होने के बावजूद कर्मचारी नाले में कैसे गिरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button