मेरठ में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिवार ने समाधान दिवस पर किया आत्मदाह का प्रयास

मेरठ/उत्तर प्रदेश। मेरठ की सरधना तहसील में चल रहे समाधान दिवस में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे पीड़ित परिवार ने अपने ऊपर डीजल छिड़क लिया। घटना के चलते पुलिस के होश उड़ गए। पीड़ितों को किसी तरह समझाकर पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
गांव के ही युवक ने किया था दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, सरधना तहसील में शनिवार को अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दिन सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला परिवार अपनी नाबालिग बेटी के साथ सीओ से मिला। जहां उन्होंने बताया कि किशोरी के साथ छह महीने पहले गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया था, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीओ ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, मगर इसी दौरान पीड़िता की मां और कुछ महिलाओं ने अपने ऊपर डीजल छिड़क लिया। जिसके चलते तहसील में हड़कंप मच गया।
छह महीने से न्याय के लिए भटक रहे परिजन
मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह महिलाओं से डीजल की बोतल छीनी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं के साथ पहुंचे बौद्ध भिक्षु ने आरोप लगाया कि पीड़ित पिछले छह महीने से कार्रवाई के लिए भटक रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button