तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को एक और बड़ा झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी बुरी तरह से घिरी हुई है। आप के दो शीर्ष नेता- अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया इसी मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। मालूम हो कि पिछले महीने राजकुमार आनंद के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी हुई थी।
बता दें कि मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा आप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह पटेल नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। आनंद ने अपने इस्तीफे में कहा कि आज मेरा मन बहुत व्यथित है। आम आदमी पार्टी के ऊपर बहुत बड़ा आरोप लगा है। इसीलिए मैं आज इस पार्टी, सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button