25 किमी लंबी तिरंगा यात्रा पर मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल, भोपाल में दिखी एकता की अनोखी मिसाल

भोपाल,(मध्य प्रदेश)। यूं तो हमेशा से ही भारत विविधता से भरा देश रहा है। एक ऐसा ही शहर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी है। यहां पर गंगा—जमुनी तहजीब हमेशा ही दिखाई देती है। सोमवार को तिरंगा यात्रा के दौरान यह नजारा फिर सामने आया। भोपाल के अलग—अलग इलाकों में निकली तिरंगा यात्रा में मुस्लिम परिवार भी शामिल हुए और कई जगहों पर यात्रा पर फूलों की बारिश भी की। कई स्थानों में मुस्लिम जनों ने पीने के पानी की व्यवस्था भी की।
शाम को 4 बजे से पुराने शहर के विलीनीकरण शहीद स्मृति द्वार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तिरंगा यात्रा शुरू हुई। शिवराज सिंह चौहान खुद खुली जीप में सवार होकर तिरंगा थामे हुए आगे बढ़े। करीब 1 घंटे चली यह यात्रा हमीदिया हॉस्पिटल, रॉयल मार्केट से होती हुई कर्फ्यू वाली माता मंदिर तक पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर मुस्लिम समुदाय ने यात्रा पर फूलों की बारिश की। कई मुस्लिम महिलाएं और बच्चे हाथों में तिरंगा थामे दिखाई दिये। यात्रा के दौरान यात्रियों का फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया।
तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। वे यात्रा के लिए विशेष तैयारियां करके पहुंचे थे। युवा साफे के साथ कुर्ता-पजामा और युवतियां तिरंगे दुपट्टे में दिखीं। बुजुर्गों ने तिरंगे की पगड़ी पहन रखी थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button