जहांगीरपुरी सनसनीखेज मर्डर में वांटेड को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच के इंटर स्टेट सेल की पुलिस टीम ने एक वांटेड क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। जो मर्डर और अटेम्प्ट टू मर्डर के मामले में फरार था। इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 20 हजार का इनाम भी रखा हुआ था।
डीसीपी अमित गोयल ने बताया गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित उर्फ काले के रूप में हुई है। यह जहांगीरपुरी का रहने वाला है। यह दिल्ली पुलिस का घोषित बेड करेक्टर भी है। पहले से ही इसके ऊपर सात मामले चल रहे हैं। जिसमें मर्डर और हत्या के प्रयास के शामिल हैं।
जहांगीरपुरी में 2015 में हुई हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी। हेड कांस्टेबल रामकेश की टीम को सूचना मिली और इस सूचना के आधार पर एसीपी रमेश चंद्र लंबा की देखरेख में इंस्पेक्टर सत्येंद्र मोहन, कमल, सब इंस्पेक्टर आशीष, गुलाब और समय सिंह की टीम ने पता लगाकर इसे गिरफ्तार किया। इसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।




