नोएडा में सोसायटी के वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन के खिलाफ एफआईएआर

नोएडा,(उत्तर प्रदेश)। नोएडा में राधा स्काई गार्डन सोसायटी में वॉट्सऐप ग्रुप पर हुआ विवाद कोतवाली पहुंच गया। वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने राजनीति से जुड़ा विडियो ग्रुप पोस्ट कर दिया। ग्रुप में इस विडियो का विरोध किया गया। विरोध को देखते हुए एडमिन ने विडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति को ग्रुप से हटा दिया। ग्रुप से बाहर होते ही ग्रुप एडमिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि रिपोर्ट दर्ज होने से पहले पीड़ित और आरोपी के बीच फोन पर भी कहासुनी हुई थी।
बिसरख कोतवाली में राधा स्काई गार्डन सोसायटी में रहने वाले आशुतोष राज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोसायटी में रहने वाले बबलू पंडित की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। बबलू ने शिकायत में कहा है कि उनको सोसायटी के एसएसआर ग्रुप से साजिश के तहत निकाला गया। वहीं, इस मामले में आशुतोष राज का कहना है कि बबलू वॉट्सऐप ग्रुप पर राजनीतिक पोस्ट कर रहे थे।

बार-बार कहा गया कि ग्रुप केवल सोसायटी की समस्या को प्रकाश में लाने के लिए है। कई बार कहने के बाद भी जब बबलू नहीं मानें। ग्रुप एडमिन का दावा है कि तीन बार चेतावनी देने के बाद ग्रुप से बाहर किया गया है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच फोन पर कहासुनी हुई। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button