नोएडा में बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली ऑडी कार दिल्‍ली में मिली, चालक अभी लापता

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-53 के कंचनजंगा मार्केट के पास रविवार सुबह एक बुजुर्ग टहलने निकले। इस बीच तेज रफ्तार आ रही ऑडी कार उनको टक्कर मार दी थी। करीब 10 मीटर तक बुजुर्ग उछलकर सिर के बल गिरे थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को ऑडी कार दिल्ली में मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। नोएडा पुलिस ने चालक के जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। कार दिल्ली की एक पार्किंग में खड़ी हुई मिली है।
मृतक जनक देव के बेटे प्रदीप ने पुलिस को बताया कि पिता रोजाना की तरह ही रविवार सुबह साढ़े पांच बजे मार्निंग वॉक पर निकले थे। वह टहलने के बाद दूध लेकर घर आते थे, लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं लौटे, तो प्रदीप ने उन्हें तलाशना शुरू किया। घटनास्थल पर गए, तब हादसे की जानकारी हुई। पुलिस की पीसीआर ही उन्हें अस्पताल लेकर गई। जनक देव आकाशवाणी से रिटायर थे। उनके तीन बेटे हैं।
नोएडा के डीसीपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने दिल्ली की किदवई नगर स्थित एनबीबीसी बिल्डिंग की पार्किंग से ऑडी कार को बरामद कर लिया गया है। कार को ढककर गाड़ियों के पीछे छिपाकर खड़ा किया गया था। उन्होंने बताया कि कार चालक का भी लगभग पता चल गया है। पुलिस का दावा है कि उसकी भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button