अल-कायदा से जुड़ी शमा परवीन को गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार

पहले तीन आतंकियों की हुई थी गिरफ्तारी

अहमदाबाद/एजेंसी। गुजरात एटीएस ने अल कायदा से जुड़ी 30 साल की शम परवीन को बेंगलुरु से अरेस्ट किया है। एटीएस ने कुछ दिन पहले नोएडा, दिल्ली, यूपी और गुजरात से तीन आतंकियों को अरेस्ट किया था। शमा परवीन की गिरफ्तारी उसी सिलसिले में हुई है। एटीएस का कहना है कि शमा परवीन की गिरफ्तारी एक बड़ी कामयाबी है। गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी के अनुसार अल-कायदा से जुड़ी बेंगलुरु की समा परवीन (30) नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था।
सोशल मीडिया के जरिए अल-कायदा के टेरर मॉड्यूल को आगे बढ़ा रही शमा परवीन मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है। गुजरात एटीएस ने कर्नाटक के बेंगलुरु से अरेस्ट करने के बाद मंगलवार को बताया कि शमा परवीन सोशल मीडिया पर दो फेसबुक और एक इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए जिहाद फैला रही थी। इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। गुजरात एटीएस के अनुसार 22 जुलाई को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जो अलकायदा से जुड़े थे। इन आतंकियों की पूछताछ में शमा परवीन की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद शमा परवीन को रडार पर लिया गया। एटीएस ने जांच के बाद 30 साल की शमा परवीन को बेंगलुरु से अरेस्ट किया।
गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि शमा परवीन दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी Stranger Nation 2 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से संपर्क में था। इंस्टाग्राम के अलावा फेसबुक पर भी सेम आईडी मिली। एटीएस की टेक्निकल टीम ने जांच में शमा परवीन की जानकारी मिली। जिसके 14 हजार से अधिक फॉलोवर है। इंटरस्टेट ऑपरेशन होने के चलते सेंट्रल एजेंसी और लोकल पुलिस की मदद से शमा परवीन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। जोशी ने बताया कि परवीन मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। उसने बी कॉम में ग्रेजुएशन किया है। एटीएस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में उसने कबूल किया की वह अलकायदा से जुड़ी हुई है।
एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि शमा परवीन जिहादी मानसिकता और गजवा ए हिंद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाकर हिंसा फैलाने का काम करती थी। बेंगलुरु में कुछ सालों से ही परिवार के साथ रहती थी लेकिन अपने कमरे से जल्दी बाहर नहीं आती थी। शमा परवीन वॉट्सएप के जरिए कई पाकिस्तानी अकाउंट्स के संपर्क में थी। इसे किसी प्रकार की कोई फंडिंग थी या इसके साथ अन्य कौन जुड़ा है। इसकी अब जांच की जाएगी। महिला को गिरफ्तार कर अहमदाबाद लाया गया है, रिमांड लेकर डिटेल जांच की जाएगी। गुजरत एटीएस के अनुसार शमा परवीन बेंगलुरु के आर टी नगर में रह रही थी। एटीएस के अनुसार शमा परवीन इंस्टाग्राम अकाउंट strangers_nation02 और फेसबुक पेज “Strangers of The Nation” और “Strangers of The Nation 2” को चला रही थी। इनका उपयोग AQIS नेता मौलाना असीम उमर के जिहादी भाषणों को फैलाने के लिए किया जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button