तिहाड़ जेल से छुटने पर आतिशबाजी कर मनाया जश्न

बुलंदशहर में आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन

  • अवैध हथियार सप्लाई करने वाले रिजवान अंसारी को मिली जमानत
  • पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर बरामद किए हथियार
  • रिजवान अंसारी का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सामने आया था

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी के तिहाड़ जेल से छूटने पर उसके बेटे ने अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाया। सड़क पर ढोल नगाड़ा बजाया, आतिशबाजी की और जुलूस भी निकाला गया। पुलिस ने हथियार सप्लायर और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सप्लायर पिता-पुत्र के कब्जे से 7 तमंचे और 2 पिस्टल बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार रिजवान अंसारी निवासी शेख साहिबान खुर्जा को पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने हथियार सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया था। हथियार सप्लायर रिजवान अंसारी शुक्रवार की शाम जेल से जमानत पर छूटा था। वह देर रात अपने घर पहुंचा था। जेल से छूट कर घर पहुंचने की खुशी में स्थानीय लोगों ने जश्न मनाया। आतिशबाजी की, जुलूस निकाला और ढोल नगाड़ा भी बजाया। जश्न की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने कार्रवाई की है।
रिजवान अंसारी व उसके बेटे अदनान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रिजवान ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस ने रिजवान की निशानदेही पर दो पिस्टल, 7 तमंचे, कार और दर्जनों कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर्स को हथियार सप्लाई करने का आरोप रिजवान अंसारी पर है। मुसेवाला हत्याकांड के बाद कई बार NIA ने भी रिजवान अंसारी के घर रेड की थी। जांच में रिजवान गैंग से कनेक्शन सामने आया था।
हथियार तस्कर रिजवान अंसारी की रिहाई के जश्न का कार्यक्रम उसके बेटे अदनान अंसारी ने तय किया था। रिजवान के घर पहुंचते ही आतिशबाजी शुरू कर दी गई। डीजे बजाया था, ढोल नगाड़ा बजाकर डांस भी हुआ था। इसकी खबर एसएसपी श्लोक कुमार तक जैसे ही पहुंची पहले तो एसएसपी ने खुर्जा पुलिस को फटकार लगाई और बाद में रिजवान अंसारी के खिलाफ सख्त एक्शन का आदेश दिया।
एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया जश्न के मामले में रिजवान अंसारी और उसके बेटे के खिलाफ खुर्जा कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। हथियार तस्कर रिजवान, अदनान को गिरफ्तार किया है। कार से 7 तमंचे और 2 पिस्टल भी बरामद किए गए हैं। दो थानों की पुलिस ने रिजवान और उसके बेटे को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कार से भागने की फिराक में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button