एमपी के देवास में दिल दहला देने वाली घटना, फ्रिज में मिली महिला की लाश

Shocking incident in Dewas, MP, dead body of a woman found in the fridge

देवास/मध्य प्रदेश। शहर के वृंदावन धाम कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान में फ्रिज के अंदर महिला की लाश मिली। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मकान के एक कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। दुर्गंध के चलते उसी मकान में रहने वाले किराएदार बलवीर सिंह ने मकान मालिक को इस बात की सूचना दी और पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर बैंक नोट प्रेस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। कमरे के अंदर रखे फ्रिज को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला की लाश पड़ी थी। पुलिस ने इसकी सूचना FSL टीम को दी। मौके पर पहुंची FSL टीम बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
बताया जा रहा है कि मकान में पहले के किराएदार संजय पाटीदार का आना जाना था। जून महीने में वह मकान खाली कर चुका था, लेकिन फ्रिज समेत उसका कुछ सामान यहां दो कमरों में मौजूद था। मकान में ही किराए से रहने वाले किराएदार बलवीर सिंह परिवार सहित यहां रहते हैं। मकान के अंदर से दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व किराएदार संजय पाटीदार का इस शव से कनेक्शन हो सकता है। महिला की हत्या कर लाश को फ्रिज के अंदर रखा गया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब पुलिस इस बात की जानकारी करने में लगी है यह लाश यहां कैसे पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button