कानपुर में आईआईटी रेप पीड़ित छात्रा का केस लड़ेंगी निर्भया की वकील सीमा समृद्धि

हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे को देंगी चुनौती

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर में आईआईटी छात्रा ने कमिश्नरेट में तैनात एसीपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बीते 12 दिसंबर 2024 को कल्याणपुर थाने में निलंबित एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। निलंबित एसीपी पीड़ित छात्रा को कानूनी दांवपेच में फंसाने के लिए सभी प्रकार के हथकंडे आजमा रहा है। दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का केस अब निर्भया को न्याय दिलाने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि लड़ेंगी।
निलंबित एसीपी मोहसिन खान को हाईकोर्ट से मिले गिरफ्तारी और चार्जशीट पर स्टे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी। इसके साथ ही दुष्कर्म पीड़िता पर गलत तरीके से दर्ज हुई एफआईआर को स्पंज कराने की अपील करेंगी। आईआईटी छात्रा ने बीते 12 दिसंबर को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में निलंबित एसीपी ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी और चार्जशीट पर स्टे ले लिया था।
इसके बाद मोहसिन खान की पत्नी सुहैला सैफ ने कोर्ट की मदद से छात्रा पर घर में घुसकर धमकाने, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आईआईटी छात्रा ने बताया कि मोहसिन खान को हाईकोर्ट से राहत और क्रॉस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से केस को कमजोर करने में जुटा है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा ने सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि से मुलाकात कर अपना केस सौंपा है। उन्हें केस संबंधित सभी दस्तावेज दिए हैं। अधिवक्ता ने पीड़ित छात्रा को भरोसा दिया है कि उन पर दर्ज क्रॉस एफआईआर रद्द कराएंगी। इसके साथ ही मोहसिन खान को हाईकोर्ट से मिली राहत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी। उन्होंने कहा कि यह शादी का झांसा देकर यौन उत्पीडन का नहीं बल्कि दुष्कर्म और लव जेहाद का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button