ऑटो रिक्शा-ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, पुलिस को लेनी पड़ी क्रेन की मदद

Six members of the same family died in an auto rickshaw-truck collision, police had to take the help of a crane

  • गुजरात के राजकोट में बड़ा सड़क हादसा
  • एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हुई
  • ट्रक ने ऑटो रिक्शा को कुचला, ड्राइवर बचा

सुरेंद्र नगर/गुजरात। सुरेंद्र नगर जिले में पश्चिम बंगाल के पांच टूरिस्ट की सड़क हादसे में मौत के बाद अब राजकोट में बड़ा हादसा सामने आया है। मंगलवार को ऑटो रिक्शा में जा रहे एक परिवार को बेकाब ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना वीभत्स था कि ऑटो रिक्शा में मौजूदा लोगों के शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।कैसे हुआ यह हादसा?पुलिस के अनुसार राजकोट के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक की ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्चा और दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में ऑटो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त आरएस बारिया ने बताया कि मृतकों में एक सात वर्षीय बच्चा, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। ये सभी ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रहे थे, तभी राजकोट को अहमदाबाद से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालियासन गांव के पास एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी।क्रेन की मदद ली गईबारिया ने बताया कि ट्रक के नीचे कुचले गए तिपहिया वाहन के क्षतिग्रस्त अवशेषों को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजकोट की ओर जा रहा ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। बारिया ने कहा कि ऑटो-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि छह यात्रियों की मौत हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मदद के लिए सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे, उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल करने के साथ प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार राजकोट के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक की ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्चा और दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में ऑटो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त आरएस बारिया ने बताया कि मृतकों में एक सात वर्षीय बच्चा, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। ये सभी ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रहे थे, तभी राजकोट को अहमदाबाद से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालियासन गांव के पास एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी।
बारिया ने बताया कि ट्रक के नीचे कुचले गए तिपहिया वाहन के क्षतिग्रस्त अवशेषों को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजकोट की ओर जा रहा ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। बारिया ने कहा कि ऑटो-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि छह यात्रियों की मौत हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मदद के लिए सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे, उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल करने के साथ प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button