नागपुर, मुंबई समेत महाराष्ट्र आए 5023 पाकिस्तानी, 107 हुए लापता, आखिर कहां गए?

5023 Pakistanis came to Maharashtra including Nagpur, Mumbai, 107 went missing, where did they go?

  • महाराष्ट्र में 5023 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान हुई
  • नागपुर में सबसे ज्यादा 2458 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं
  • 1000 पाक नागरिक अल्पकालिक वीजा पर, कई गायब

मुंबई/एजेंसी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों को देश से चले जाने का आदेश दिया, तो महाराष्ट्र में रह रहे पाकिस्तानियों के बीच भी हड़कंप मच गया। पुलिस उनकी तहकीकात में लग गई। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के अनुसार, पुलिस को प्रदेश में रह रहे 5023 पाकिस्तानी नागरिकों की जानकारी मिली है। इसमें से 107 पाकिस्तानी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी पुलिस स्टेशनों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वीजा रद्द होने के बाद पाकिस्तानी नागरिक राज्य में न रहने पाएं।
आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 2458 पाकिस्तानी नागपुर शहर में हैं। दूसरे नंबर पर ठाणे शहर है, जहां 1106 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। जलगांव में 393, पिंपरी चिंचवड़ में 290, नवी मुंबई में 239, अमरावती शहर में 117, पुणे शहर में 114, वासिम शहर में 106, छत्रपति संभाजी नगर शहर और कोल्हापुर में 58-58 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं। मीरा-भाईंदर में 26, अकोला में 22, अहिल्यानगर नगर और यवतमाल में 14-14 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं। रायगड जिले में 17 पाकिस्तानी नागरिक हैं, तो सोलापुर शहर में 17 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं।अमरावती ग्रामीण और छत्रपति संभाजी नगर ग्रामीण में 1-1 पाकिस्तानी रहते हैं। बुलढाना में 7 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं, जिसमे से 6 लोग अनट्रेसेबल है। धुले शहर में 6 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं, गोंदिया में 5 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं और सभी 5 के 5 लोग अनट्रेसेबल है। लातूर शहर में 8 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिसमे से 6 अनट्रेसेबल हैं।
जालना में 5 पाकिस्तान के नागरिक हैं, नासिक शहर में 8 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं, जिसमे से 2 अनट्रेसेबल हैं। नाशिक ग्रामीण में 2 पाकिस्तानी है जिसमे से 1 लापता है। नांदेड़ में 4 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिसमे से सभी चारों लापता हैं। नंदुरबार में 10 पाकिस्तानी रहते हैं परभणी में 3 और पालघर में 1 पाकिस्तानी नागरिक रहता है। तो वहीं रत्नागिरी में 4 पाकिस्तानी रहते हैं, जिसमे से 1 अन्ट्रेसेबल है, सातारा में 4 और सांगली में 6 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं।
महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम के अनुसार राज्य में 1000 पाकिस्तानी नागरिक अल्पकालिक वीजा पर हैं। चिकित्सा वीजा वालों को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। करीब 4,000 दीर्घकालिक वीजा धारक हैं, जिनमें से 1,000 दक्षेस वीजा धारक हैं, जो फिल्म, चिकित्सा, पत्रकारिता, व्यक्तिगत कार्य के लिए राज्य में आए हैं। कुछ लोग पिछले 8-10 वर्षों से भारत में रह रहे हैं, तो कुछ का यहां विवाह हुआ है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपना पाकिस्तानी पासपोर्ट जमा कर दिया है और भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button