देवरिया में अवैध शराब बनाने वालों की खैर नहीं, तस्करी के खिलाफ डीएम दिव्या मित्तल ने बनाई टीम

देवरिया/उत्तर प्रदेश। अपने कड़े अंदाज के लिए चर्चित देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल ने जिले में हो रहे अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी बंद करने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान की शुरुआत की है। 26 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में एसडीएम, सीओ और आबकारी विभाग को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि जीएसटी, परिवहन विभाग, ड्रग विभाग और आर.पी.एफ. व आर.ए.एफ. जहां इस अभियान का खास हिस्सा होंगे वहीं कबाड़ियों को भी मुखबिर बनाया जाएगा। अवैध शराब निर्माण व तस्करी रोकने के लिए जिले में पहली बार ऐसा व्यापक अभियान चलाने की तैयारी है।
देवरिया जिला बिहार बॉर्डर पर स्थित धोने के चलते यहां शराबी तस्करी बड़े पैमाने पर होती है । तस्कर बिहार में शराब बंदी का लाभ उठाते हैं और हरियाणा से लाकर शराब देवरिया के रास्ते बिहार भेजते हैं। जिले में भी अवैध शराब का निर्माण होता है और उसकी तस्करी की जाती है। नवागत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अवैध शराब निर्माण व तस्करी पर रोक लगाने के लिए खास रणनीति बनाई है। इस अभियान के तहत अवेध शराब कारोबार जुड़े चिंहित माफियाओं के विरुद्ध गुंडा एक्ट व गैगेस्टर की कार्यवाही जाएगी। संदिग्ध वाहनों की सघनता एवं सूक्ष्मता से चेकिंग कराई जायेगी। राजमार्गो पर स्थित ढाबों, जहाँ अल्कोहल के टैंकर रुकते है, वहां आकस्मिक जाँच की जायेगी।
टीम के सदस्य लाइसेंसी दुकानों पर स्थित स्टाक के बार कोड व क्यू.आर. कोड की सूक्ष्मता से जांच कर मदिरा का नमूना लिया जाएगा और केन्द्रीय प्रयोगशाला में शराब से नमूने की जांच होगी। नकली ढक्कन, नकली रैपर, नकली क्यू०आर०कोड की आपूर्ति किये जाने तस्करों को भी चिन्हित किया जाएगा। इस काम में कबाड़ियों की भी मदद ली जाएगी और उन्हें मुखबिर बनाया जाएगा। क्योंकि कबाड़ धंधे से जुड़े लोग शराब बियर की दुकान से खाली बोतल इकट्ठा करते हैं। जिसके चलते उन्हें तस्करों के बारे में पता रहता है।
देवरिया नवागत जिलाधिकारी दिव्या मित्र कार्यभार संभालने के बाद से ही अपने खड़े अंदाज के चलते चर्चा में है। अभी 2 दिन पूर्व बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने के दौरान उन्होंने मौके पर ही जनता से सीधा संवाद किया था। इस दौरान जनता की शिकायत और उन्होंने लोक निर्माण विभाग की अधिकारी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई थी। डीएम का अंदाज देखकर अधिकारी जहां सकते में आ गए हैं वहीं जनता काफी प्रसन्न हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button