मेघालय में बीएसएफ के जवान पर हाथियों के झुंड का हमला, कॉन्स्टेबल विजय कुमार की मौत

बाघमारा,(मेघालय)। मेघालय में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर हाथियों के झुंड ने सेना के जवानों पर हमला कर दिया। जवान विजय कुमार और उनके साथी बाइक से दक्षिण गारो हिल्स में नीलवाग्रे गांव के पास ड्यूटी के लिए जा रहे थे। यह इलाका भारत और बांग्लादेश के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में पड़ता है। यहां जाने के दौरान रास्ते में जंगली और सुनसान इलाका है। दोनों यहीं से गुजर रहे थे, तभी जंगली हाथियों के झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। विजय कुमार के दोस्त जान बचाने में कामयाब रहे जबकि विजय कुमार हिंसक हाथियों के हमले का शिकार हुए और उनकी मौत हो गई।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार विजय कुमार अपने साथी जवान के साथ मोटरसाइकिल पर थे। उनकी ड्यूटी एसजीएच पर थी। वे डूमडोमा से नीलवाग्रे सीमा चौकी (बीओपी) की ओर बढ़ रहे थे। उसी दौरान हाथियों का हमला हुआ।
पुलिस ने बताया, ‘जवान रासनाग्रे और नीलवाग्रे के बीच बॉर्डर पर थे। सड़क पर पहुंचने पर जंगली हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कॉस्टेबल विजय कुमार के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आस-पास के स्थानीय लोगों ने दौड़कर उन्हें बचाया। उन्हें पास के सिबबारी पीएचसी में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने मृत घोषत किया
हालांकि सिबबारी पीएचसी के डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक एसजीएच अब्राहम टी संगमा ने बताया कि जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कॉन्स्टेबल विजय कुमार बीएसएफ की 181 बटालियन में तैनात थे।
दहला देने वाला वीडियो वायरल
घटना दोपहर 12:30 बजे की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। सेना का जवान तेजी से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं हाथी भी तेजी से उसके पीछे भाग रहा है। दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा है। हाथी की तेजा आवाज ही सुनाई दे रही है।
हाथियों का इलाके में आतंक
जंगली हाथियों के इस झुंड ने बीते दिनों से इलाके में कहर मचा रखा है। लोगों ने बताया कि पिछले 2 महीनों से दल्लू से सिबबारी और उससे आगे की सीमा के आसपास ये हाथी आतंक मचा रखे हैं। इससे पहले भी बॉर्डर पर रहने वाले कई लोग हाथियों के हमले में घालय हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button