तेंदुए की दहाड़ से दहशत में दिल्ली का इलाका, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम ने तीन जगह लगाए पिंजरे

बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के आसपास तेंदुए की उपस्थिति के आभास के बाद वन विभाग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। कल सोमवार दोपहर तेंदुए के हमले में एक गोवंशी (बछिया) की मौत के बाद वन विभाग ने मंगलवार को क्षेत्र में सर्च अभियान आरंभ कर दिया है।
सर्च अभियान में वन विभाग तीन टीम लगातार 24 घंटे तेंदुए की तलाश कर रही हैं। साथ ही वन विभाग ने डीडीए यमुना बायोडायवर्सिटी व आसपास के खेतों में कई पिंजरे भी लगाए हैं। गत जनवरी माह से अब तक ग्रामीणों को तेंदुआ कर बार नजर आ चुका है, लेकिन अब तक पकड़ में नहीं आया। क्षेत्र में तेंदुए को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। कल की घटना के बाद आज सुबह उत्तरी क्षेत्र वन विभाग की टीम ने यमुना बायोडायवर्सिटी व जगतपुर गांव के खेतों में पहुंच गई। वन विभाग व यमुना बायोडायवर्सिटी के अधिकारी व कर्मचारियों ने उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां कल दोपहर गोवंशी पर तेंदुए ने हमला किया था।
टीम ने तेंदुए के पांव के निशान भी देखे और तेंदुआ के छिपने के संभावित ठिकानों का निरीक्षण किया। टीम ने क्षेत्र में 18 जून को लगाए गए तीन पिंजरों की साफ-सफाई कर नई लोकेशन पर पिजंरों काे लगाया गया। वन विभाग की वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कल की घटना के बाद वन विभाग व यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के कर्मचारियों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 24 घंटे निरंतर चलता रहेगा।
बता दें कि कल दोपहर तेंदुए ने जगतपुर गांव के राहुल नामक व्यक्ति की बछिया को मार दिया था। इस साल जनवरी माह से लेकर अब तक तेंदुआ कई बार ग्रामीणों दिखाई दे चुका है। 9-10 अगस्त की रात को तेंदुए कैमरे में कैद हुआ था। किसान महफूज अली ने बताया कि सितंबर महीने में भी तेंदुआ दिखा था। क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति से लोग व किसान भयभीत हैं। किसानों ने शाम ढलने के बाद खेतों में जाना बंद कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button