नेपाल जेल में 1 साल से बंद युवक का पिता राजस्थान से पहुंचा मऊ, लगाई गुहार

मऊ/उत्तर प्रदेश। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के देवखेड़ी विश्नियां गांव से जीवराज बंजारा ने नेपाल की जेल में बंद अपने बेटे गणेश को रिहा कराने में मदद करने की गुहार लगाई है। वह शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना के जमालपुर निवासी राज्य युवा पुरस्कार प्राप्त यतींद्र के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने नेपाल जेल में बंद अपने लड़क को रिहा कराने को लेकर मदद मांगी। भीलवाड़ा के बाजे सिंह को यतींद्र ने मदद का आश्वासन दिया। यतींद्र ने बताया कि मामले को लेकर नेपाल राष्ट्र के कुछ सांसदों, छात्र नेताओं व अधिवक्ताओं से बातचीत की जा रही है।
प्रयास किया जाएगा कि 30 जून 2023 से नेपाल की जेल में बंद बेगुनाह गणेश बंजारा को जल्द से जल्द रिहाई मिले। बता दें कि इसके पहले भी राज्य युवा पुरस्कार प्राप्त यतींद्रपति पांडेय नेपाल और मलेशिया की जेल से बेगुनाह भारतीय नागरिकों को रिहा कराकर सुर्खियों में थे।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे यतींद्र ने वाराणसी निवासी भिक्षा मांगने को मजबूर मां अमरावती के बेटे महेंद्र को नेपाल की जेल से अपने निजी प्रयासों से रिहा कराया था। वहीं, मलेशिया में फंसे आजमगढ़ के लाटघाट निवासी मृत्युंजय यादव की मदद कर उनकी घर वापसी कराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button