“मोंट्रा इलेक्ट्रिक ऑटो शोरूम का बुलंदशहर के चांदपुर में हुआ शुभारंभ “

बुलंदशहर/उतर प्रदेश। बुलंदशहर जिले के चांदपुर मेन रोड़ पर इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स की बढ़ती डिमांड और अच्छी बैटरी रेंज वाले इलेक्ट्रिक कार्गो की जरूरत को देखते हुए मुरुगप्पा ग्रुप के मोंट्रा इलेक्ट्रिक ब्रैंड ने अपना नया 3-व्हीलर सुपर कार्गो लॉन्च चांदपुर में एस डी ऑटोमोबाइल का शुभआरंभ शुक्रवार 26 सितंबर को बीजेपी नेता प्रदेश मंत्री डॉ चंद्र मोहन द्वारा किया गया। यह इलेक्ट्रिक वीइकल लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बनाया गया है। सुपर कार्गो 200 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज और 170 किलोमीटर की वास्तविक रेंज देता है। इसकी कीमत 3.96 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक रेंज और पेलोड क्षमता
मोंट्रा इलेक्ट्रिक सुपर कार्गो में 13.8 किलोवॉट प्रति घंटा की लिथियम-आयन बैटरी है। यह बैटरी किसी भी परिस्थिति में 170 किलोमीटर तक चल सकती है। यह 70 एनएम टॉर्क और 11 किलोवॉट पीक पावर देता है। इसका कुल वजन 1.2 टन है और इसे हर तरह का भार उठाने के लिए बनाया गया है। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और मल्टीपल ड्राइव मोड से इसकी क्षमता बढ़ती है।
5 साल में 1.75 लाख किलोमीटर की बैटरी वॉरंटी दे रही है। खास बात यह है कि मोंट्रा इलेक्ट्रिक सुपर कार्गो को महज 15 मिनट में 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।सुपर कार्गो मजबूत बोरॉन स्टील से बना है। यह बहुत टिकाऊ है। यह लंबे समय तक बिना रुके काम कर सकता है। इसका व्हीलबेस लंबा है। इसमें ड्राइवर के लिए बड़ा केबिन और 6.2 फीट का लोडिंग एरिया है। यह ज्यादा सामान ले जाने के लिए अच्छा है। बाद बाकी इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, हिल-होल्ड फंक्शन, रिवर्स असिस्ट और सीट बेल्ट जैसी काफी सारी और भी सेफ्टी से जुड़ीं सुविधाएं हैं। यह 23 फीसदी तक की चढ़ाई पर भी चढ़ सकता है।उद्घाटन के मौके पर एस डी ऑटोमोबाइल शोरूम के मालिक अजय चौहान और निखिल सिसोदिया ने बताया आज से दीपावली तक ऑटो लेने वाले को विशेष उपहार दिया जाएगा। जैसे कि 32 इंच का एल ईडी टीवी सहित आसान किस्तों पर मोंट्रा इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद सकते हैं।





