रांची सीट से नामांकन करने पहुंचे देवेंद्र महतो गिरफ्तार

रांची/एजेंसी। छात्र और युवाओं के मुद्दे को लेकर पिछले कई महीनों से आंदोलन चला रहे झारखंडी भाषा-खतियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) ने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया। जेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो ने 1 मई को गिरडीह लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। जयराम महतो के नामांकन दाखिल के मौके एक पुराने मामले में झारखंड पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। लेकिन जयराम महतो अपने कुछ समर्थकों के साथ पुलिस हिरासत से फरार हो गए। वहीं अब जेबीकेएसएस के रांची लोकसभा सीट के प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नामांकन करने पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो को समाहरणालय से गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। देवेंद्र के खिलाफ जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और सरकारी काम में बाधा डालने का केस लालपुर थाने में दर्ज है। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था, लेकिन उन्होंने जमानत नहीं ली। शनिवार को नामांकन करने की सूचना मिलने पर लालपुर और नगड़ी थाने की पुलिस समाहरणालय में तैनात थी। देवेंद्र छिपते-छिपाते पहुंचे। उन्होंने ऐसी ड्रेस पहन रखी थी, जिससे लगे कि कोई महिला होगा। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचान लिया और गिरफ्तार कर लिया। देवेंद्र ने पुलिस से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कुछ समय मांगा, लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं। बाद में प्रस्तावकों ने उनका नामांकन पत्र दाखिल किया। देवेंद्रनाथ महतो शनिवार को बड़े ही गुपचुप तरीके से अपने कुछ प्रस्तावक और समर्थकों के साथ रांची समाहरणालय पहुंचे। देवेंद्र नाथ महतो आदिवासी-कुरमी समाज के पारंपरिक पोशाक में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान पहले ही इंतजार कर पुलिस की उनपर नजर पड़ गई। जिसके बाद देवेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया गया।
देंवेंद्र नाथ महतो को पुलिसकर्मियों ने अपने घेरे में ले लिया। जब देवेंद्र महतो समाहरणालय के मेन गेट से बाहर निकले, तो वे मुख्य द्वार पर ही कुछ क्षण के लिए धरना पर बैठ गए। वे अपनी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। देवेंद्रनाथ महतो ने इस दौरान मीडियाकर्मियों के सामने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके बावजूद देवेंद्र महतो चीख-चीख कर कहते नजर आए कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। गिरफ्तार कर उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। खतियानी, स्थानीयता और भाषा के मुद्दे को लेकर जिस तरह के आंदोलन की शुरुआत की गई है, उसे अंजाम तक पहुंचााया जाएगा।
दूसरी तरफ गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए जेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो ने बुधवार 1 मई को नामांकन दाखिल किया था। बोकारो में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष उन्होंने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने ने बाहर निकलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद जयराम महतो की ओर से आग्रह किया गया कि चास में उनकी चुनावी सभा है, उसमें भाग लेने की इजाजत दी जाए, उसके बाद पुलिस गिरफ्तार कर लें। लेकिन चास मैदान में जयराम महतो चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद आराम से अपने समर्थकों के साथ कहीं चले गए। इस दौरान लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया। इसके बाद से अब तक जयराम महतो का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button