एक बच्चे के बाप ने युवती से बनाए संबंध, गर्भवती होने पर गर्भपात करवाया तो हुई मौत

नूंह/हरियाणा। जिले के एक युवक द्वारा झारखंड की एक 28 वर्षीय क्रिश्चियन (ईसाई) युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। गर्भपात के दौरान युवती की तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी युवक ने शव को खुर्दबुर्द कर ठिकाने लगाने की कोशिश भी की। लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और पुलिस के शिकंजे में आ गया। आरोपी युवक पहले से ही एक बच्चे का पिता है। पुलिस आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही गर्भपात करने वाले दो डॉक्टरों के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक कंसाली गांव का 30 वर्षीय रहूफ पुत्र गफ्फार खान गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। इसी कंपनी में झारखंड की रहने वाली एक क्रिश्चियन (ईसाई) युवती भी काम करती थी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोपी युवक शादीशुदा और एक बच्ची का बाप होते हुए भी सब बातें छुपाकर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच कुछ दिनों पहले युवती 2 माह की गर्भवती हो गई।
युवती के गर्भवती होने का जब युवक को पता चला तो उसने गर्भपात कराने की योजना बनाई। आरोपी युवक युवती को लेकर नूंह पहुंचा। नूंह के वैदिक निजी अस्पताल में गर्भपात कराने के लिए गत 28 मार्च को भर्ती किया। अस्पताल में कार्यरत डॉ तस्लीमा और डॉ शाहरुख ने युवती का गर्भपात कर दिया। लेकिन गर्भपात के बाद युवती की हालत बिगड़ती चली गई। गत 3 अप्रैल को युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद आरोपी रहूफ घबरा गया और शव को खुर्दबुर्द करने और ठिकाने लगाने के लिए कार में लेकर नूंह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव समीप पहुंचा। लेकिन आवाजाही के चलते शव को खुर्दबुर्द नहीं कर सका। वो रास्ते में शव को फेंक कर अपने गांव कंसाली चला गया।
आरोपी युवक जब घर पहुंचा तो आपबीती अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने इलाज के बहाने मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में ले जाने की सलाह दी। परिजनों क अनुसार आरोपी एक अन्य युवक को अपने साथ लेकर शव के पास पहुंचा और शव को अपनी कार में रखकर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंचा। लेकिन जब डॉक्टरों को शक हुआ तो डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने इस मामले की सूचना युवती के परिजनों को दी तो वह गत 4 अप्रैल को नूंह पहुंचे। पुलिस को शिकायत देकर शव का पोस्टमार्टम कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button