हैदराबाद में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्लैब गिरा, यूपी-बिहार के मजदूर सहित 8 लोग घायल

हैदराबाद, एजेंसी। बुधवार सुबह एलबी नगर में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के रैंप के निर्माण के लिए बिछाई जा रही स्लैब गिरने से 7 प्रवासी मजदूर और एक इंजीनियर घायल हो गए। इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है।
उन्होंने बताया कि यह घटना तड़के करीब 3.10 बजे हुई जब रैंप के निर्माण के लिए फ्लाईओवर के दो खंभों के बीच कंक्रीट डाली जा रही थी।
एलबी नगर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। घायल मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button