आर्थिक तंगी की वजह से कारोबारी ने पत्नी और चार साल के बच्चे के साथ की आत्महत्या

पति-पत्नी ने पहले चार साल के बच्चे को जहर दिया और इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे से लटकर अपनी दे दी जान

शाहजहांपुर/उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर में एक कारोबारी ने परिवार सहित खुदकुशी कर ली है। पति-पत्नी ने पहले चार साल के बच्चे को जहर दिया और इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। घटना शाहजहांपुर के रोजा इलाके में दुर्गा इंक्लेव मोहल्ले की है। कारोबारी ने जान देने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें आर्थिक तंगी की वजह से मौत का ये रास्ता चुनने की बात लिखी है। कारोबारी और उनकी पत्नी पैसों की तंगी की वजह से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, कारोबारी हैंडलूम का व्यापार करते थे। शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रोजा थाना क्षेत्र में सूचना मिली है कि बीती रात एक कारोबारी ने परिवार सहित खुदकुशी की है। कारोबारी ने पहले अपने चार साल के बेटे को जहर दिया और इसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी की वजह से मानसिक तनाव की बात कही गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
मौके पर पुलिस के सीनियर अफसर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कारोबारी का नाम सचिन ग्रोवर है। उनकी पत्नी का नाम शिवांगी और चार साल के बेटे का नाम फतेह ग्रोवर है। अभी तक की जानकारी में यही सामने आया है कि बच्चे को जहर दिया गया था। क्राइम सीन को लॉक कर दिया गया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं, परिवार के तीन सदस्यों की मौत से रिश्तेदारों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button