बिहार में फिर नीतीश कुमार, 9वीं बार ली सीएम पद की शपथ, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी बने डिप्टी सीएम

पटना/एजेंसी। बिहार में रविवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला है। रविवार की सुबह बिहार में राजनीतिक उठा पटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। इसके बाद महागठबंधन की सरकार का बिहार में अंत हो गया। वहीं नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ देते हुए राज्य में एक बार फिर से सत्ता कायम की और मुख्यमंत्री पद की शपथ कुछ ही घंटे के भीतर ग्रहण कर ली है।
नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिंह ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। सम्राट चौधरी और विजय सिंह दोनों ही नए चेहरे हैं जिन पर भाजपा ने एक बार फिर से दांव लगाया है। बीजेपी ने इस बार बिहार में सम्राट चौधरी और विजय सिंह को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया। उपमुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी ने दो नए चेहरों पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही बिहार भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिंह को उप नेता चुना है। बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को पटना में होना है। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंचें।
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। इसके साथ ही वह नौवीं बार शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उपमुख्यमंत्री मंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को शपथ दिलाई गई है। नई सरकार में जदयू के विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। जदयू के ही अन्य विधायक विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। हिंदुस्तानी आता मोर्चा के अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने भी नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। निर्दलीय विधायक को सुमित कुमार सिंह को भी मंत्री परिषद में शामिल किया गया है।
नीतीश ने छोड़ा महागठबंधन का साथ
जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि उन्हें ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) और ‘महागठबंधन’ में ‘‘स्थिति ठीक नहीं लग रही थी’’ इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ नया गठबंधन और नई सरकार बनाने का निर्णय लिया। नीतीश 18 महीने पहले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए थे। कुमार के शाम तक नयी सरकार का गठन करने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button