इराक के पश्चिमी रेगिस्तान में मिला प्राचीन औजारों का संग्रह, 850 से अधिक कलाकृतिया मिलीं, 15 लाख साल से पुरानी

Collection of ancient tools found in Iraq's western desert, more than 850 artifacts found, older than 1.5 million years

बगदाद। इराक के पश्चिमी रेगिस्तान में पुरातत्वविदों को प्राचीन पत्थर के औजारों का संग्रह मिला है। अल-शबाकाह क्षेत्र में एक सूखी झील में 850 से ज्यादा चीजें मिली हैं, जिनमें पत्थर की बनी कुल्हाड़ी भी है। इनके 15 लाख साल पुराने होने का अनुमान लगाया गया है। ये खोज मानव इतिहास के पुराने पाषाण युग के बारे में जानकारी देती है। खोज से इराक और आसपास के देशों की प्राचीन संस्कृति के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इससे ये भी पता चलेगा कि मुस्लिम बाहुल्य इराक में इस्लाम के आने से पहले किस तरह की धार्मिक और सामाजिक आस्थाएं थीं।इराक में यह खोज ब्रुसेल्स की व्रीजे यूनिवर्सिटी की पुरातत्वविद् एला एगबर्ट्स की टीम ने की है। उनका लक्ष्य इलाके के भूआकृतिक इतिहास को समझना और शुरुआती मानव जीवन के निशान ढूंढना था। उनका कहना है कि इस खोज से अरब प्रायद्वीप में मानव विकास और व्यवहार की हमारी अब तक की समझ में इजाफा होगा।
एला की टीम को अपनी महत्वपूर्ण खोज में पश्चिमी रेगिस्तान में प्राचीन पत्थर के औजारों का एक बड़ा संग्रह मिल। अल-शबाकाह नामक क्षेत्र में इस खोज में खास बात ये रही कि इनमें से कोई भी कलाकृति जमीन में गहरी दबी हुई नहीं मिली। इन कलाकृतियों में शुरुआती या पुराने पाषाण युग के प्राचीन हाथों की कुल्हाड़ियां शामिल हैं, जिन्हें पुराने पाषाण युग के रूप में भी जाना जाता है।
इराक बीते कुछ वर्षों से संघर्षों से घिरा रहा है, ऐसे में इसकी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत अनदेखी रह जाती है। शोधकर्ता इराक के पश्चिमी रेगिस्तान की खोज कर रहे हैं ताकि इसके शुरुआती मानव जीवन के निशान ढूंढ सकें। उनका कहना है कि अल-शबाकाह क्षेत्र इंसान के शुरुआती दौर के विकास को समझने के लिए अद्भुत संभावनाएं रखता है।
एला एगबर्ट्स ने बताया है कि उनकी टीम ने सात पाषाण युग के स्थलों की खोज की है। कलाकृतियों की खोज एक ऐसे क्षेत्र पर केंद्रित थी, जो कभी प्लीस्टोसीन युग में एक बड़ी झील हुआ करती थी। यह अब एक सूखा हुआ झील का तल है, जिसके आरपार प्राचीन वाडी या सूखी नदी के तल हैं। एगबर्ट्स का कहना है कि यहां के स्थलों से प्रारंभिक मानव परिदृश्य उपयोग के संकेत मिल रहे हैं।
एगबर्ट्स ने इस बात पर जोर दिया कि इराक की अस्थिरता की प्रतिष्ठा के बावजूद पुरातात्विक कार्य अपेक्षा से कहीं अधिक सुचारू रूप से आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि हम बिना किसी समस्या के अपना काम करने में सक्षम रहे। इराक के लोग मिलनसार हैं एगबर्ट्स का अगला कदम अपने शोध का विस्तार करते हुए पश्चिमी रेगिस्तान में शुरुआती मानव उपस्थिति के रहस्यों में गहराई से जानना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button