दिल्‍ली से वैष्णो देवी जाना है? कटरा तक चलेगी नई ट्रेन

नई दिल्‍ली। जम्‍मू में माता वैष्‍णो देवी का दर्शन चाहने वालों को नए साल पर तोहफा मिला है। रेलवे ने नई दिल्‍ली से श्री माता वैष्‍णो देवी कटरा के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन (01635/01636) हफ्ते में दो दिन चलेगी। रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन नई दिल्ली से निकलकर सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर स्‍टेशनों पर रुकती हुई श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक जाएगी। नई दिल्‍ली से यह गाड़ी रात 11.30 बजे चलेगी और अगली सुबह 11.20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्‍टेशन पहुंचेगी। वहां से रात को 11.50 बजे ट्रेन रवाना होगी जो अगली सुबह 11.40 बजे नई दिल्‍ली जंक्‍शन पहुंच जाएगी। दिल्‍ली-कटरा के बीच स्‍पेशल ट्रेन में तीन तरह के कोच लगे होंगे- एयरकंडीशंड, स्‍लीपर और जनरल। दिल्‍ली से वैष्‍णो देवी तक की इस ट्रेन के बारे में सबुकछ जानिए।

नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा : स्‍पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

ट्रेन नंबरकहां सेडिपार्चरकहां तकअराइवल
01635नई दिल्‍ली23.30 बजेश्री माता वैष्णो देवी कटड़ाअगले दिन सुबह 11.20 बजे
01636श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा23.50 बजेनई दिल्‍लीअगले दिन सुबह 11.40 बजे


ट्रेन में कौन-कौन से कम्‍पार्टमेंट?
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्‍ली सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेनों में रिजर्व्‍ड के साथ जनरल कोच भी होंगे। नॉर्दर्न रेलवे के अनुसार, इसमें 1st AC, 2 Tier AC, 3 Tier AC, Sleeper और General कोच लगे होंगे।

Indian Railways News.

नई दिल्‍ली और श्री माता वैष्‍णो देवी कटड़ा स्‍टेशनों के बीच यह स्‍पेशल ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर स्टेशनों रुकते हुए जाएगी। इस ट्रेन का किराया सुपरफास्‍ट स्‍पेशल के बराबर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button