पति ने काटा पत्नी का सिर,पूरे गांव में लेकर घूमा कटा हुआ सिर, कोरबा में शॉकिंग मामला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उनसे नशे की हालत में अपने पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी ने कहा- पत्नी चरित्र पर शंका करती थी।
कोरबा/छत्तीसगढ़। कोरबा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामय आया है। यहां एक महिला की धारदार हथियार से उसके पति ने हत्या कर दी। उसके बाद महिला के कटे हुए सिर को बोरी में भरकर वह खुद पुलिस स्टेशन के लिए निकल पड़ा। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के रजगामार पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले बुंदेली गांव में सालिक राम यादव ने अपनी पत्नी चेचबाई की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है। सालिक राम यादव की उम्र 58 साल है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सालिक राम बुंदेली गांव में एक पोल्ट्रीफार्म में चौकीदार है। बुधवार को जब उसकी पत्नी चेचबाई से उसका विवाद हुआ तब उसने नशे की हालत में चेचबाई की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद कटे हुए सिर को बोरी में भरकर पुलिस चौकी रवाना हो गया। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान सालिक राम ने पुलिस को जानकारी दी कि चेचबाई उसके चरित्र को लेकर संदेह करती थी, जिससे दोनों में अक्सर विवाद होता था। बुधवार को इसी वजह से उनके बीच विवाद हुआ और उसने चेचबाई की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के शव और धारदार हथियार को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।




