नेस्को म्यूजिक कॉन्सर्ट ड्रग ओवरडोज से मौत मामले में अभिनेत्री जिया जैकब गिरफ्तार

नेस्को म्यूजिक कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से हुई मौत के मामले में अभिनेत्री जिया जैकब को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके बैंक खातों से ड्रग नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेनदेन का खुलासा किया है और बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की है।

मुंबई/एजेंसी। नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हुई ड्रग ओवरडोज मौत के मामले में वनराई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 33 वर्षीय अभिनेत्री जिया जैकब को मीरा रोड से गिरफ्तार किया है। जांच में अभिनेत्री के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कॉन्सर्ट के आसपास सक्रिय कथित ड्रग नेटवर्क से जुड़े पेमेंट्स रूट करने के लिए किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिया जैकब और गिरफ्तार आरोपियों के बीच वित्तीय लेन-देन से साफ मनी ट्रेल सामने आया है। खासतौर पर आरोपी आयुष साहित्य के साथ चैटिंग हिस्ट्री भी बरामद हुई है।
आरोपियों द्वारा जिया जैकब को ट्रांसफर की गई रकमें इस प्रकार हैं। आनंद पटेल ने ₹64,000, विनीत गेरेलानी ने ₹22,500, शुभ अग्रवाल ने ₹1,66,400 और आयुष साहित्य ने ₹1,84,600 ट्रांसफर किए। पुलिस का आरोप है कि ये सभी ऑनलाइन पेमेंट्स कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स की खरीद-बिक्री से जुड़े थे। जांच में पता चला है कि जिया जैकब उस म्यूजिक कॉन्सर्ट में मौजूद थीं जहां ओवरडोज की घटना हुई। पुलिस ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से मुख्य फरार ड्रग सप्लायर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। यह फरार आरोपी कथित तौर पर विदेश भाग गया है।
जिया के बैंक अकाउंट्स में लाखों रुपये की बड़ी ट्रांजेक्शंस देखी गईं। उनके व्यक्तिगत और घरेलू खर्च कथित तौर पर फरार आरोपी द्वारा फंड किए जाते थे। हालांकि, पुलिस के अनुसार जिया को उसके बिजनेस ऑपरेशंस की स्पष्ट जानकारी नहीं थी।
गिरफ्तार आरोपी आयुष साहित्य के खुलासे पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए हैं। पुलिस ने 933 गोलियां (लगभग 435 ग्राम) बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹15.49 लाख है।
ये ड्रग्स पोलादपुर के पास फेंके गए थे, जब साहित्य मुंबई से गोवा भागने की कोशिश कर रहा था। शुरुआती नाका चेकिंग में कुछ नहीं मिला, लेकिन बाद में साहित्य ने गिरफ्तारी के डर से ड्रग्स फेंकने की बात कबूली। बुधवार को उसके बयान के आधार पर ये नशीले पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि आयुष साहित्य पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहा है और ड्रग्स के स्रोत का पता लगाने की जांच जारी है।
जिया जैकब को मीरा-भाईंदर क्षेत्र से कल गिरफ्तार किया गया। आयुष साहित्य पर पहले भी उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में NDPS का केस दर्ज है, हालांकि टिटवाला मामले से अभी कोई संबंध स्थापित नहीं हुआ है। बाउंसर समेत अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच जारी है। यह जानकारी जोन-12 के डीसीपी महेश चिमटे ने दी। आज सभी पांच आरोपी आनंद पटेल, विनीत गेरेलानी, शुभ अग्रवाल, आयुष साहित्य और जिया जैकब को कोर्ट में पेश किया गया। जिया जैकब को 27 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य चार आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पहले गिरफ्तार बाउंसर को 24 अप्रैल तक हिरासत में रखा गया है।
बचाव पक्ष के वकीलों एड. जयवंत पाटिल, सुरेंद्र लांडगे और आजाद गुप्ता ने बैंक ट्रांजेक्शंस पर जोर दिया, जबकि आयुष साहित्य की ओर से वकील रंजिता जैन ने कहा कि ड्रग्स की बरामदगी पुलिस पूछताछ के दौरान दिए गए कथित बयानों पर आधारित है।

1005965331 (1)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button