मथुरा में बिहारीजी के दर्शन के बाद नवागत नगर आयुक्त ने संभाला चार्ज

अधीनस्थों से ली विकास कार्यों की जानकारी

मथुरा/उत्तर प्रदेश। मथुरा में श्रीबांकेबिहारी का आशीर्वाद लेने के बाद शनिवार को नवागत नगर आयुक्त जग प्रवेश ने पदभार संभाल लिया है। साथ ही अधिकारियों से नगर निगम के चल रहे कार्यों की जानकारी ली और कार्य प्रगति पर जोर दिया।
दरअसल, शासन ने बृहस्पतिवार को यहां के नगर आयुक्त शशांक चौधरी का तबादला कर उन्हें उत्तर प्रदेश इन्वेस्ट का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया। उनके स्थान पर बरेली के मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश को यहां का नया नगर आयुक्त बनाया। जग प्रवेश पूर्व में मथुरा में एसडीएम महावन एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर रह चुके हैं। वह वर्ष 2018 बैच के आईएएस हैं।
शनिवार को उन्होंने वृंदावन में आराध्य के दर्शन करने के बाद पदभार संभाला। इसके बाद सभी अधिकारियों से परिचय किया और नगर निगम में चल रहे कार्यों की जानकारी की। अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट स्वागत किया। इसके बाद वह डीएम चंद्र प्रकाश सिंह आदि अधिकारियों से मिले। शाम तक वह कार्यालय में बैठे। कुछ पार्षदों ने भी उनसे मुलाकात की। नवागत नगर आयुक्त ने महापौर विनोद अग्रवाल से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button