गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली पुलिस का मार्चिंग छाया दस्ता

अनुशासन और प्रस्तुति से जीता प्रथम पुरस्कार

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड, 2026 में भाग लेने वाली सीएपीएफ और अन्य सहायक बलों के दस्तों में से दिल्ली पुलिस के मार्चिंग दस्ते को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है, जबकि लोकप्रिय पसंद श्रेणी में सीआरपीएफ के मार्चिंग दस्ते ने बाजी मारी है।
परेड में दोनों दस्तों ने अनुशासन, तालमेल और उत्कृष्ट प्रस्तुति से जजों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मार्चिंग दस्तों को सम्मानित करने के लिए 30 जनवरी को ट्राॅफी वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
यह समारोह दोपहर 12:30 बजे आरआर कैंप, दिल्ली कैंट में होगा, जहां रक्षा राज्य मंत्री सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों को ट्राॅफियां प्रदान कर सम्मानित करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से ट्राॅफी प्राप्त करने वाले अधिकारियों के नाम और इस अवसर पर आमंत्रित किए जाने वाले अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराई जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button