मथुरा में अस्पताल से युवती भागी, चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

A girl ran away from the hospital in Mathura, two policemen including the outpost in-charge suspended

मथुरा/उत्तर प्रदेश। मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित रूप से अपहृत एक युवती को मुक्त कराने के बाद उसकी तबीयत खराबने होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से युवती अस्पताल से भाग गई। इस मामले में सम्बन्धित पुलिस चौकी प्रभारी और एक महिला सिपाही को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने राया थाना क्षेत्र की अनौड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी दारोगा विजय सिंह यादव और महिला सिपाही पूनम को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि करीब छह माह पहले हाईवे थाना क्षेत्र का एक युवक राया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था, जिसके बाद उसके (युवती के) परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पिछली 26 जुलाई को युवती को बरामद कर लिया था, मगर तबीयत खराब होने पर उसे पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक युवती अगले ही दिन पुलिस को चकमा देकर भाग गई थी, जबकि उसकी निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इसके बावजूद युवती भागने में सफल रही। इसी मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button