नागरिकों पर आए संकट में उनके साथ खड़ा भारत, हर कदम पर पहुंचाई मदद

नेशनल डेस्क। इन दिनों इजरायल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। इजरायल की ओर से युद्ध की घोषणा के बाद पूरी दुनिया में गंभीर संकट छा गया था। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध मे कई लोगों की जीवनलीला समाप्त हुई है। इस युद्ध की स्थिति को देखते हुए भारत ने सक्रियता दिखाते हुए ऑपरेशन अजय की शुरुआत की है, जिसके जरिए इजराइल में फंसे हुए भारतीय को स्वदेश वापस लाने की प्रक्रिया जारी है।
वहीं जो भारतीय सफलतापूर्व इजराइल के गंभीर युद्ध संकट से निकलकर स्वदेश लौटने में सफल हुए हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के इस ऑपरेशन अजय के प्रति आभार जताया है। भारत सरकार के ऑपरेशन अजय से लौटी महिला ने भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूरे भारतीय सिस्टम का आभार जताया जिनके सकारात्मक कदमों की बदौलत वो अन्य यात्रियों के साथ स्वदेश सकुशल लौट सकीं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजदूत और दूतावास के प्रयासों की बदौलत ही हम सुरक्षित स्वदेश लौट सकें है। ये कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं बल्कि संकटग्रस्त इजराइल से सुरक्षित लैटे कई भारतीयों की है। कई भारतीय सुरक्षित वतन वापस लौटे, जिसकी खुशी में विमान में ही उन्होंने वंदे मातरम का जयघोष किया।
भारत ने अपने अभियान ऑपरेशन अजय के दौरान नेपाल के भी कुछ नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की थी। 22 अक्टूबर तक ऑपरेशन अजय के तहत छह उड़ानें भारत पहुंच चुकी है। भारत ने किसी अंतरराष्ट्रीय संकट के दौरान अपने नागरिकों की तत्परता से सहायता की है। इसी के साथ भारत ने वसुधैव कुटुम्बकम के दर्शन की प्रेरणा से आपात स्थिति में देश के नागरिकों को भी मानवीय सहायता दी है।
गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब भारत सरकार ने विदेश में फंसे भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के लिए कदम उठाए है। इस बार भी भारतीयों की स्वदेश वापसी सुनिश्चित की गई है। दुनिया भर में कहीं भारतीयों के परेशानी में फंसे हुए होने की जानकारी मिलती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तत्काल कदम उठाते है। उन्होंने अपनों की मदद के लिए हमेशा कदम उठाए है। इसका उदाहरण कई बार देखने को मिला है। बात अगर यमन में तनाव की हो जब 4000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित वापस वतन लाया गया था। इसके अलावा कोरोना काल में दो लाख से अधिक विमान फेरों से विदेशों में फंसे करोड़ों भारतीय को वापस लाया गया था।
भारत ने विदेशों में फंसे अपने देश के लोगों को बाहर निकालने में कभी देरी नहीं की है। इसका उदाहरण तब भी देखने को मिला जब अफगानिस्तान में तालिबानियों के कब्जे के बाद भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाए गए है। इसके अलावा रूस- यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय की वापसी हो या फिर सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया गया था, जिसकी चर्चा जोर शोर से हुई थी। इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय स्वदेश लौटे थे। भारत सरकार ने हमेशा तत्परता दिखाई और यही तत्परता इजराइल में जंग के मैदान में असुरक्षित महसूस कर रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए ऑपरेशन अजय के दौरान भी देखने को मिली। ये पूर्ण रूप से पीएम मोदी के सकारात्मक दृष्टिकोण और संकल्प को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button