शादी का झांसा देकर नाबालिक लड़की भगा ले गया युवक
A youth abducted a minor girl by luring her with marriage

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरु फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के ब्यक्ति ने अपनी पुत्री को शादी का झांसा देकर गायब रखने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि 24 जुलाई को रात्रि 12 बजे शादी का झांसा देकर मेरी लड़की को फोन किया व अपना नाम सूरज गांव रक्षपालपुर बताया और लड़की को लेकर बिछियावां रोड़ में पेट्रोल पम्प के सामने बने गेस्ट हाउस में रात रुका रहा। फिर दूसरे दिन सुबह 10 बजे खागा अपने किसी रिश्तेदार के यहां ले गया पूरा दिन और रात वहीं रखा और आज सुबह अपने भाई अमित के साथ छोडवा दिया। इस सम्बन्ध में क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुंदर यादव ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है दोनों पक्ष बैठे हुए हैं।




