दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिगों का गैंग, रात में स्कूटी चुराकर हो जाते थे रफूचक्कर

नई दिल्ली। कभी हरी नगर तो कभी ख्याला से रात को गायब हो रही स्कूटी ने वहां रहने वाले लोगों की नींद उड़ रखी थी। लोग रात को घर के नीचे स्कूटी खड़ी करते थे और सुबह तक वो गायब हो जाती थी। काफी लंबे वक्त से पुलिस और लोगों के नाक में दम कर रहे इस गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। दिल्ली पुलिस ने इस गैंग के 8 नाबालिग को पकड़ लिया है।
ये आठ नाबालिगों का गैंग पश्चिमी दिल्ली में स्कूटी को अपना निशाना बना रहा था। इस गैंग के नाबालिग रात होने का इंतजार करते थे और फिर ताबड़तोड़ कई स्कूटियों पर हाथ साफ कर देते थे। कभी राजौरी गार्डन, कभी हरी नगर, कभी ख्याला तो कभी तिलक नगर थाना इलाकों से लगातार चोरी के मामलों में इजाफा हो रहा था। जिसके कारण अलग-अलग थानों के पुलिस टीम की भी नींद उड़ गई थी।
डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया कि लगातार हो रही स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम टेक्निकल सर्विलांस की मदद से छानबीन कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा था। इसी कड़ी में एसीपी राजौरी गार्डन सुमा मदद की देखरेख में एसएचओ सुमन कुमार, सुभाष नगर चौकी इंचार्ज धनंजय गुप्ता की टीम ने एक-एक करके साथ नाबालिग को हिरासत में लिया और उनके पास से चोरी की 12 स्कूटी बरामद की गई। जो पश्चिमी दिल्ली के अलग-अलग थाना इलाकों से चुराई गई थी। इन 12 में से 8 चोरी की स्कूटी को अलग-अलग एफआईआर से कनेक्ट किया जा चुका है। बाकी चार के बारे में अभी और जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button