गुजरात में लुटेरी दुल्हनों का आतंक, तीन युवकों का दिया धोखा

अहमदाबाद/एजेंसी। गुजरात में लुटेरी दुल्हनों का खौफ सामने आया है। राज्य की राजधानी गांधीनगर में एक दो नहीं बल्कि तीन युवकों को लुटेरी दुल्हनों ने शादी की जाल में फंसा लूट लिया। लुटेरी दुल्हनों के चक्कर में फंसे एक युवक के पुलिस के पास पहुंचने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने लोगों से अपील जारी की है कि अगर को बिचौलिया करवाने का लालच दे तो सावधान रहे। गुजरात के गांधीनगर में यह चौंकाने वाला मामला ऐसे वक्त पर सामने आया है जब गुजरात पुलिस पिछलें दिनों राजकोट में इसी प्रकार के एक गैंग का खुलासा किया था।
गांधीनगर जिले में आने वाले पेठापुर थाना पुलिस एक एफआईआर दर्ज करके लुटेरी दुल्हनों की खोजबीन शुरू की है। पुलिस को मिली शिकायत में सामने आया है कि रूपल गांव का रहने वाला चिन्मय की अहमदाबाद में किराने की दुकान है। परिवार के लोग उसके लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। तभी गांव में रहने वाले शैलेश पटेल ने चिन्मय को एक लड़की की फोटो दिखाई। उसने कहा यह लड़की तुम्हारे लिए अच्छी रहेगी। शैलेश पटेल ने इसके बाद वलसाड के आगे चिखली के नजदीक मामा का घर बताकर एक लड़की दिखाई। युवक और युवती ने एक-दूसरे को चुना, तो परिवारों ने शादी करने का फैसला किया।
शैलेश पटेल ने कहा कि लड़की का परिवार शादी का खर्च वहन नहीं कर सकता, इसलिए उन्हें उनकी आर्थिक मदद करनी होगी और उसी आधार पर उसने रुपये दिलवाए। इसके बाद 17 फरवरी को सेक्टर 24 स्थित आर्य समाज की वाड़ी में चिन्मय की मानसी नाम की लड़की से शादी हुई। शादी के बाद मानसी ने महंगे फोन की डिमांड की और फिर कुछ दिनों के मायके चली गई। कुछ दिनों बाद मानसी फिर से लौटी इस बार उसने दांत के इलाके नाम पर 24 हजार रुपये लिए और फिर चली गई। मानसी से संपर्क टूटने पर शैलेश पटेल ने 15 दिन में वापस लाने का भरोसा दिया। आगे छानबीन करने पर पता चला कि गांव रहने वाले मेहुल और संदीप नाम के युवक भी इसी तरह की धोखाधड़ी हो चुके हैं। पुलिस का मानना है कि लुटेरी दुल्हन के पीड़ित युवकों की संख्या और ज्यादा हो सकती है, क्योंकि कई बार लोग बदनामी के डर से चुप बैठ जाते हैं।
20 लाख की रकम ठगने का अनुमान
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक साथ लुटेरी दुल्हन की तीन घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस महकमें भी हड़कंप है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वलसाड के लोकल गैंग ने लुटेरी दुल्हन के जरिए राज्य के विभिन्न जिलों में युवकों को फंसाकर लूटा है। इसमें कैश के साथ ज्वैलरी शामिल है। पुलिस का अनुमान है कि इस गैंग ने रूपल, काखेजा, कड़ी और अहमदाबाद के अलग-अलग इलाकों में कुल छह युवकों को ठगा है। इनसे 20 लाख से ज्यादा की रकम ऐंठ ली है। गुजरात में अभी तक लुटेरी दुल्हन के जो मामले समाने आए थे। उनमें ज्यादा लुटेरी दुल्हनें दूसरे राज्यों की थीं। यह पहला मामला है जब राज्य वलसाड के किसी गैंग द्वारा राज्य में युवकों को चपत लगाई गई है। गांधीनगर पुलिस के डिप्टी एसपी डीटी गोहिल ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि धोखाधड़ी के ऐसे मामले अभी भी चल रहे हैं। अपील की गई है कि यदि कोई बिचौलिया लालच में आकर शादी कराने का प्रलोभन दे तो सावधान हो जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button