देशभर में 1500 लोगों से बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ो की ठगी, गैंग के 7 मैंबर गिरफ्तार

1500 people across the country were cheated of crores of rupees in the name of insurance policy, 7 members of the gang arrested

गाजियाबाद। यदि आप भी बीमा पॉलिसी लेते हैं तो अच्छे से जांच करने के बाद ही बीमा पॉलिसी लें। क्योंकि दिल्ली से गाजियाबाद की पुलिस ने बीमा पालिसी का झांसा देकर देशभर के करीब 1500 लोगों से 4.50 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से सैकड़ों फर्जी बीमा दस्तावेज, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि भी बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक इनके सदस्य कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों से संपर्क कर खुद को बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताते थे और पुरानी पालिसी के नाम पर बोनस, मेच्योरिटी और लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये ऐंठ लिया करते थे। अब तक करीब 1500 लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपये हड़प चुके हैं। पुलिस ने उनके पास से 198 मोबाइल फोन, 26 लैपटॉप, 300 सिम कार्ड, 56 फर्जी बीमा पालिसियों के दस्तावेज और करीब 54 लाख रुपये की ठगी के प्रमाण भी जुटाए हैं।
इस मामले का खुलासा करते हुए साइबर सेल के एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गैंग के राहुल नागर, आशीष कुमार, अनमोल चौधरी, गुलशन, राहुल, सूरज और दीपक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि इनमें से कुछ कॉल सेंटर में काम करते थे, जबकि कुछ फर्जी दस्तावेज तैयार करने और खातों में पैसे ट्रांसफर कराने में शामिल थे।
पूछताछ के दौरान पता चला है कि यह गिरोह बीते दो साल से सक्रिय था और दिल्ली-एनसीआर के साथ देशभर में अन्य लोगों को भी अपना निशाना बना रहा था। उन्होंने बतया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में भी जुटी हुई है जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button