फतेहपुर में बीएससी की छात्रा को अबरार ने दी धमकी

मेरे साथ सुहागरात मनाओ वरना तेजाब डालकर चेहरा जला दूंगा

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक युवक छात्रा को शादी करने से रोक रहा है। साथ ही उसने मंगेतर की हत्या कराने की धमकी भी दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि वह छात्रा के साथ सुहागरात मनाएगा। ऐसा न करने पर आरोपी तेजाब डालकर उसका चेहरा खराब कर देगा। पीड़ित छात्रा ने मुख्यमंत्री समेत अन्य आलाधिकारियों से मामले की शिकायत की है। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, धाता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता 17 वर्षों से नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब में रहते हैं। घर में बुजुर्ग मां और दो बहनों के साथ वह गांव में रहती है। बताया कि युवती खखरेरू थाना क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा है। अपने गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर घर से कॉलेज अप-डाउन करती है। आरोप है कि उसके गांव का रहने वाला अबरार बेग गिरोहबंद जो अपराधी किस्म का युवक है। स्थानीय थाने में कई संगीन मामलों के मुकदमे दर्ज हैं।
आरोप है कि कॉलेज आते-जाते अबरार रास्ते में उसके साथ अश्लील हरकत करता है। इधर कुछ दिनों से आरोपी व्हाट्सएप पर छात्रा को गंदे और अश्लील मैसेज भेजता है। युवती का रिश्ता थाना क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाले युवक के साथ तय हो चुकी है। आरोप है कि अबरार ने छात्रा के मंगेतर को धमकी देते हुए कहा कि उसने शादी की तो मंगेतर को जान से मार देगा।
साथ ही आरोपी कहता है कि तुम मुझे अच्छी लगती हो एक रात मेरे साथ सुहागरात मना लो, वरना तेजाब डालकर चेहरा खराब कर दूंगा। आरोपी से डरी-सहमी युवती ने मुख्यमंत्री के साथ अन्य अफसरों तक शिकायत पहुंचाई है। थाना अध्यक्ष धाता आलोक पांडेय ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button