चमत्कार! हिमाचल की गोबिंद सागर झील में तैरता मिला पत्थर

ऊना,(हिमाचल प्रदेश)। ऊना जिले उपमण्डल बंगाणा के गोबिंद सागर झील के लाठियानी मदली घाट पर पानी मे तैरता हुआ पत्थर पुलिस को मिला है। पुलिस जवान इस पत्थर को थाना ले आये हैं, उक्त पत्थर को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। बताते चले कि थाना बंगाणा के एएसआई रविन्द्र होम गार्ड तिलक टीम सहित गोबिंद सागर झील के लाठियानी मदली घाट पर वीरवार देर शाम गश्त कर रहे थे।
पुलिस वाले पत्थर को ले आए थाने
पुलिस वालों ने देखा कि झील के बीचे में कुछ तैर रहा है, जब काफी कोशिश करने के बाद वो उस पत्थर तक नहीं पहुंच पाएं तो उन्होंने किश्ती का सहारा लिया और पत्थर तक पहुंचे। पुलिस ने देखा की पत्थर पानी में तैर रहा है। उन्होंने पत्थर को उठाया और अपने साथ पुलिस स्टेशन में ले आये।
पत्थर का वजन पौने तीन किलो
जब थाना बंगाणा में पानी की भरी बाल्टी में इस पत्थर को डाला गया तो वो तैरने लगा। जैसे ही इस खबर की सूचना आसपास के लोगों को मिली तो वो पत्थर को देखने के लिए थाने में पहुंच गए। थाने में काफी भीड़ उमड़ गई। जब जनता के सामने इस पत्थर का बजन किया, तो इसका वजन करीब पौने तीन किलो ग्राम निकला। कुछ लोग इस पत्थर के सामने हाथ जोड़ते भी दिखाई दिए।
पत्थर को राम सेतू से जोड़ रहे लोग
अब जनता उक्त पत्थर को राम सेतू से जोड़ रही है। हालांकि इस पत्थर पर कही भी कोई ऐसी निशानी नहीं है। ये पत्थर बिल्कुल साफ है। थाना बंगाणा के एएसआई रविन्द्र का कहना है कि हमें गश्त के दौरान झील के लाठियानी घाट पर ये पत्थर पानी मे तैरता हुआ मिला है। हम इस पत्थर को थाना बंगाणा ले आये है आगे क्या रहस्य है और ये पत्थर कैसे पानी मे तैर रहा है इसका रहस्य केवल भगवान ही जान सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button