हिमाचल प्रदेश के काजा की पहली महिला एसडीएम होंगी शिखा सिमतिया,यहां सर्दियों में रहता है -30 डिग्री तापमान

Shikha Simatiya will be the first woman SDM of Kaza in Himachal Pradesh, the temperature here remains -30 degrees in winter

शिमला/एजेंसी। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 29 अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए थे। शुक्रवार देर रात 10 बजे सरकार ने आदेश जारी किए थे। सरकार द्वारा जारी किए गए इस आदेश में एक महिला अफसर को काजा में तैनात किया गया है। इस महिला अधिकारी का नाम शिखा सिमतिया है। बता दें कि काजा लाहौल स्पीति में पड़ता है और ये प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में से एक है। काजा में सर्दियों में तापमान माइनस 30 डिग्री तक लुढ़क जाता है। यहां तक कि भारी बर्फबारी के वजह से स्पीति का काजा कई दिन तक देश और दुनिया से कटा रहता है।
शिखा पहली महिला अधिकारी हैं जिनकी काजा में तैनाती हुई हैं। वो काजा उपमंडल की पहली महिला अधिकारी होंगी, जो यहां पर तैनात की गई है। इससे पहले, अब तक यहां पुरुष अफसरों की ही तैनाती की जाती रही है। शिखा 2021 बैच की महिला अफसर हैं। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 2021 में चौथा स्थान हासिल किया था।
शिखा सिमतिया चंबा के भटियात क्षेत्र के गांव मंगनूह की रहने वाली हैं। उनकी मां का 2009 में निधन हो गया था और पिता ने बेटियों का पालन पोषण किया। उनकी 6 और बहनें हैं। 7 बहनों में वो सबसे छोटी है। उनके पिता फौज से बतौर कैप्टन रिटायर हुए हैं। शिखा की शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल ककीरा से हुए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स भी की है। उन्होंने कड़ी मेहनत की और अफसर बनीं। अब उन्हें तैनाती मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button