भीषण सड़क हादसे से दहला युगांडा, बसों और वाहनों में टक्कर, 63 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

कंपाला। अफ्रीकी देश युगांडा में हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग हादसे में घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ ही हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा राजधानी कंपाला को उत्तर के गुलू शहर से जोड़ने वाले कंपाला–गुलू हाईवे पर हुआ। पुलिस ने बताया है कि यह देश के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। बुधवार तड़के यहां कई वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे बड़ी पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ।
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कहा है कि दो बसों सहित चार वाहन इस हादसे का शिकार हुए हैं। यह टक्कर तब शुरू हुई जब एक बस चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और एक लॉरी को सीधे टक्कर मार दी। इसके बाद कई और वाहन भी इनके साथ भिड़ गए। इससे देखते ही देखते घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हादसे के बाद राहत दल मौके पर जुटे हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है और घायलों को पश्चिमी शहर किरयांडोंगो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने हाइवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि ये एक बड़ा हादसा है, जिससे देश के बड़े हिस्से में मातम है।
युगांडा को सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से जोखिमभरे देशों की सूची में रखा जाता है। युगांडा में खासतौर से रात में लंबी दूरी तय करने वाले वाहन अक्सर हादसों का शिकार होते हैं। पुलिस आमतौर पर ऐसी दुर्घटनाओं के लिए तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे चालकों को जिम्मेदार ठहराती है। रात में लापरवाही से ड्राइविंग हादसों की वजह बनती है।
युगांडा में 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 5,144 लोग मारे गए थे। आधिकारिक पुलिस आंकड़ों के अनुसार, यह संख्या 2023 में 4,806 और 2022 में 4,534 से बढ़कर 2022 में 4,534 हो गई। ये आंकड़े हाल के वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए या घायल हुए लोगों की कुल संख्या में चिंताजनक वृद्धि दर्शाते हैं। साल 2024 में दर्ज सभी दुर्घटनाओं में से 44.5 फीसदी लापरवाही से ओवरटेक करने और तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button