सुल्तानपुर में शादी वाले घर से निकली अर्थी,युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
In Sultanpur, the funeral procession left the wedding house, a young man died a painful death in a road accident

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश। सुल्तानपुर में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में अत्यंत दुःखद घटना सामने आई है। यहां बरीक्षा से तीन दिन पूर्व एक युवक की सड़क हादसे में मौत ने परिवार को हिलाकर रख दिया। दसवें दिन सिर पर सेहरा सजता और गाजे-बाजे के साथ बारात निकलती उसके स्थान पर शादी वाले घर से रविवार को अंतिम शव यात्रा निकली तो गांव में मातम का माहौल देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के नुमाये गांव के 24 वर्षीय सावन गुप्ता की रविवार दोपहर पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। सावन अपनी बहन रेनू के घर जा रहे थे। सावन बाइक से धनपतगंज के मायंग में अपनी बहन के घर पूजा कार्यक्रम में जा रहे थे। पीढ़ी चौराहे स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप (यूपी 44AT2781) ने उन्हें टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल सावन को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। सावन की 25 फरवरी को बरीक्षा होनी थी और 4 मार्च को उनकी शादी होनी थी। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। मृतक के पिता का नाम पवन गुप्ता उर्फ चौकीदार हैं। बता दें कि मृतक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। वो मुंबई में कपड़े की दुकान पर रहकर काम करते थे।




