मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग का गजब कारनामा,रेप के आरोपी को बना दिया गर्ल्स स्कूल में शिक्षक

डिंडोरी,(मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश अजब है। राज्य के सरकारी विभाग और अधिकारी अक्सर ऐसे गजब कारनामे करते हैं जिससे इसकी पुष्टि भी हो जाती है। ताजा मामला डिंडोरी जिले से सामने आया है जहां रेप के आरोपी को सरकारी गर्ल्स स्कूल में अतिथि शिक्षक नियुक्त कर दिया गया है। खास बात यह है कि आरोपी शिक्षक विकासखंड शिक्षा अधिकारी का कथित रिश्तेदार है लेकिन जिला मुख्यालय में विभाग के जिम्मेदार अफसरों को इस बात की जानकारी तक नहीं है।

समनापुर विकासखंड मुख्यालय स्थित सरकारी गर्ल्स स्कूल में रेप के आरोपी को अतिथि शिक्षक नियुक्त के रूप में पदस्थ कर दिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने जून 2022 महीने में एक पीड़िता की शिकायत पर छत्रपाल ठाकुर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में फिलहाल आरोपी कोर्ट से जमानत पर है। इसके बावजूद उसकी नियुक्ति कैसे हो गई, इस पर सवाल उठ रहे हैं।

मामला मीडिया में आने के बाद अब आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आरोपी शिक्षक को हटाने की बात कर मामले से पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने शिक्षा विभाग के अफसरों पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल हटाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button