दिल्‍ली के मौजपुर में पत्नी की गला रेतकर हत्या, बेटी पर भी चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। जाफराबाद के मौजपुर में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि शक होने पर पति ने मर्डर किया है। बीच-बचाव के दौरान बड़ी बेटी पर भी चाकू से हमला दिया। चीख-पुकार मचने पर पड़ोसी पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को कॉल की। महिला और 11 साल की बेटी को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने निशा (32) को मृत करार दिया। जख्मी बेटी का इलाज जारी है। डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि जाफराबाद थाने में हत्या और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। आरोपी पति साजिद (36) को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे चाकू रिकवर किया गया है।
दहेज के लिए निशा को परेशान करता था
पुलिस के मुताबिक, साजिद परिवार समेत मौजपुर में रहता था। फैमिली में पत्नी के अलावा 11 और 7 साल की दो बेटियां हैं। निशा मूलरूप से यूपी के खुर्जा की रहने वाली थीं, जिनकी शादी साजिद से करीब 12 साल पहले हुई थी। साजिद पहले फोन रिपेयरिंग की दुकान चलाता था, जो अब कुछ महीनों से बेरोजगार था। साजिद पत्नी पर शक करता था। रविवार देर रात दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। करीब 1.00 बजे बेटियों के सामने पत्नी के गले, सीने और हाथ पर चाकू से वार कर दिए। 11 साल की बेटी बचाने आई तो उसके हाथ में चाकू मार दिया। शोर होने पर पड़ोसी पहुंचे, जिन्होंने साजिद को दबोच लिया। देर रात 1:06 बजे पुलिस कॉल की गई। पुलिस ने साजिद को हिरासत में और चाकू कब्जे में ले लिया। निशा के भाई मोहसिन का आरोप है कि साजिद को जुए और शराब की लत है, जिसके दूसरी जगह भी रिश्ते हैं। वो निशा को दहेज के लिए परेशान करता था और मारपीट कर पैसे की मांग करता था। कारोबार के लिए दो लाख दिए भी थे, जो वो जुए में हार गया।
मृतका निशा के परिवार में माता-पिता, दो भाई और तीन बहनें हैं, जो यूपी के खुर्जा में रहते हैं। जीटीबी अस्पताल में सोमवार को पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव को खुर्जा ले गए। परिजनों का दावा है कि साजिद बेरोजगार था तो निशा ने मौजपुर के विजय मोहल्ला स्थित पिता का मकान रहने के लिए लिया हुआ था। इस मकान के बाकी फ्लोर किराए पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button